सल्ट में आठ किलो गांजा संग एक गिरफ्तार

Spread the love

 

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में मादक पदार्थों की रोकथाम और तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। सल्ट पुलिस ने एक युवक के कब्जे से 8़181 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सल्ट पुलिस ने क्षेत्र में बीते शनिवार को यातायात चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान मरचूला बैरियर के पास एक युवक के संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे रोका गया। पूछताछ में आरोपी मोहित लकचौड़ा पुत्र अतुल कुमार, निवासी ग्राम भीमनगर पोस्ट कुंडेश्वरी काशीपुर जिला उधमसिंहनगर के कब्जे से बैग में रखे 8़181 किलो गांजा बरामद की गई। मौके पर ही पुलिस ने गांजे को सील कर आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की। बरामद गांजे की कीमत 1 लाख 22 हजार रुपये आंकी गई। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष सल्ट गोविंद सिंह मेहता, आरक्षी जबर सिंह, गुरमेज सिंह शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *