अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : जिले में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन अवैध शराब पकड़ी जा रही है। सतपुली पुलिस ने चेकिंग के दौरान 14 बोतल अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी सतपुली लाखन सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार अवैध तस्करी को लेकर अभियान चला रही है। गुरुवार की रात को चेकिंग के दौरान कलेथ निवासी अज्जू से साढ़े 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिस पर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल अमित कुमार, होमगार्ड धर्मेंद्र सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *