अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार कोटद्वार पुलिस गत रात क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। अभियान के दौरान मानपुर सीताबपुर तिराहे के पास एक युवक संदिग्ध हालात में घूमता हुआ दिखाई दिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 54 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद हुए। आरोपी की पहचान पदमपुर सुखरौ निवासी आशीष रावत के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *