विकासनगर। विकासनगर पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पांच लीटर देसी शराब बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि पंचायत चुनाव के चलते पुलिस शराब और अन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगातार सक्रिय है। पुलिस की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चल रहा है। शनिवार को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति यमुना पुल की ओर से बाड़वाला की तरफ आ रहा है। सूचना पर पुलिस कर्मी जमुना पुल के पास के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति बाड़वाला की तरफ आ रहा था। उसके हाथ में एक जेरिकन थी। पुलिस को देखकर वह वापस मुड़ने लगा। जिस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया जब पुलिस ने जेरिकन का ढक्कन खोलकर देखा तो उसने पांच लीटर कच्ची शराब थी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान प्रदीप दास पुत्र जगत दास निवासी ग्राम गडौग पोस्ट कामला थाना कालसी जिला देहरादून हाल निवासी डुमेट अशोक आश्रम बाड़वाला विकासनगर के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि वह हिमाचल से सस्ते दामों पर कच्ची शराब लाकर बाड़वाला में मंहगे दामों में बेचता है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।