80 हजार की चरस के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

नई टिहरी : मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवप्रयाग पुलिस ने एक व्यक्ति को 415 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ी गई चरस की कीमत 80 हजार आंकी गयी है। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि, बीते सोमवार देर शाम राजमार्ग पर शिवमूर्ति स्थित गुरुद्वारे के निकट पुलिस टीम एसओजी के सहयोग से चैकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति से 415 ग्राम चरस बरामद की गयी। पुलिस ने मामले में 54 वर्षीय वीरेंद्र कुमार पुत्र श्याम लाल कश्यप ग्राम खडंजा अहमदपुर, चंदेना कोली, थाना देवबंद जिला सहारनपुर उप्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि, वह उत्तरकाशी क्षेत्र से चरस मजदूरों को बेचने ले जा रहा था। पुलिस टीम में एसआई दीपक लिंगवाल, एचसी राजेश नयाल, भूपेंद्र कुमार शामिल रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *