अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि गत रात पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी टीम को एक व्यक्ति मीट मार्केट के पास संदिग्ध हालात में घूमता हुआ मिला। तलाशी लेने पर व्यक्ति के पास से 53 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के बरामद हुए। आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया। जहां पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मतलूब निवासी इन्दिरानगर, आमपड़ाव के रूप में बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *