रुद्रप्रयाग : गुप्तकाशी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला पंजीकृत किया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए चेकिंग करते हुए सख्त कार्यवाही करने का सिलसिला जारी रहेगा। इस मौके पर अपर उप निरीक्षक ऊषा ध्यानी, अपर उप निरीक्षक अनिल कुमार, मुख्य आरक्षी भक्त दर्शन, आरक्षी संतोष, हर्ष जोशी आदि मौजूद थे। (एजेंसी)