डेढ़ पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिले में अवैध शराब की तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि जिले की पुलिस शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है, लेकिन इसके बावजूद भी शराब तस्करी का खेल रूकने का नाम नहीं ले रहा है। धुमाकोट पुलिस ने चेकिंग के दौरान नैनीडांडा से एक व्यक्ति को डेढ़ पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। धुमाकोट के थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान नैनीडांडा के हल्दुखाल में मैकडॉवेल और सॉलमेट ब्रॉड की करीब डेढ़ पेटी अवैध शराब बरामद की। मामले में बिमलानंद गौड़ निवासी मंडाउ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी नैनीडांडा भावना भट्ट, कांस्टेबल शैलेंद्र पेटवाल और पीआरडी जवान वीरेंद्र नेगी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *