45 हजार की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

 

उत्तरकाशी। मोरी पुलिस ने 4़53 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में अभियुक्त के विरूद्घ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। वहीं अग्रिम कार्यवाही चल रही है। पुलिस के अनुसार चरस की कीमत अंर्तराष्ट्रीय बाजार में 45000 रूपए आंकी गई है। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी के दिशा निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस का श्नशामुक्त उत्तरकाशीश् अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत मोरी पुलिस ने गत रात्री को चौकिंग के दौरान मियां गाड नैटवाड़ के पास से फूलक सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी ग्राम सिदरी, थाना मोरी, उत्तरकाशी को 4़53 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। एसपी यदुवंशी ने बताया कि नशे के अवैध कारोबारियों को किसी भी सूरत मे बख्शा नहीं जायेगा। नशे का व्यापार चाहे कोई छोटी मात्रा में करे या बडी, किसी को भी नही छोडा जायेगा। जनपद के दूर-दराज के क्षेत्रों मे चरस व अफीम की अवैध खेती करने वालों पर भी कार्रवाई की जायेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *