भूमि बेचने का झांसा देकर एक करोड़ चार लाख हड़पे

Spread the love

रुद्रपुर। ग्राम बखपुर में भूमि बेचने का झांसा देकर महिला के एक करोड़ चार लाख रुपये हड़प कर लिए। पीड़िता ने न्यायालय की शरण लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गुनीत कौर पुत्री अजीत सिंह बेदी निवासी पुरानी गल्ला मंडी किच्छा ने सिविल जज को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि बीती 30 नवबंर 2022 को उसने एक इकरारनामा सुरेन्द्र कौर पत्नी बलविन्दर सिंह आवास विकास किच्छा के साथ किया था। जिसमें सुरेन्द्र कौर ने ग्राम बखपुर स्थित अपनी 4.65 एकड़ भूमि रजिस्टरर्ड और 5.35 नदी की कब्जा भूमि का सौंदा एक करोड़ चार लाख रुपये में किया था। उसने पांच लाख रुपये सुरेन्द्र कौर को दिए थे और शेष रकम 30 नवबंर 2023 से पहले देना तय हुआ था। बकाया रकम तय समय के अनुसार सुरेन्द्र कौर को दे दी गयी। गुनीत ने आरोप लगाया कि उसने जब खरीदी हुई भूमि की खतौनी निकाली तब पता चला कि इस भूमि पर बैंक का आठ लाख रुपया बकाया है और नदी की 5.37 एकड़ भूमि पर पर भी सुरेन्द्र का कब्जा नहीं था। जिसके कारण गुनीत के पक्ष में दाखिल खारिज नहीं हो पाया। गुनीत ने आरोप लगाया कि सुरेन्द्र कौर ने छल से उसके रुपये हड़प कर लिए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *