चंबा में स्वयं सहायता समूहों को एक करोड़ कााण बांटा

Spread the love

नई टिहरी। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की चंबा शाखा ने विभिन्न स्वयं सहायता समूह को करीब एक करोड़ कााण वितरित किया। समूह से जुड़ी महिलाओं को बैंक की ओर से विभिन्न स्वरोजगार परखाण योजनाओं की जानकारी भी दी गई। चंबा नगर के एक निजी होटल में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा चंबा की ओर से स्वरोजगार गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैंक की ओर से विभिन्न स्वयं सहायता समूह को करीब एक करोड़ केाण के चेक वितरित किए गए। बैंक की महाप्रबंधक अमिता रतूड़ी ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को अपनी आर्थिकी मजबूत करने को कहा। उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा सब्सिडी पर जोाण उपलब्ध कराया जाता है, उसका निवेश स्वरोजगार के लिए किया जाना चाहिए, ताकि समूहों की आर्थिकी ओर मजबूत हो। कहा कि समूह जो भी उत्पाद तैयार करें उनकी गुणवत्ता बेहत्तर होनी चाहिए, तभी मार्केट में मांग बढ़ेगी। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रवीण गोयल ने बैंक की विभिन्नाण योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम राष्ट्रीय षि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के सहयोग से आयोजित किया गया। मौके पर लीड बैंक अधिकारी कपिल मारवाह, शाखा प्रबंधक जितेंद्र असवाल, कुलदीप रावत, हर्षिता पांडे, रीना शर्मा, विवेक शर्मा, विजेता बिष्ट, योशधरा नेगी सहित समूह से जुड़ी महिलाएं मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *