किसानों हेतु की एक दिवसीय गोष्ठी आयोजित, सिखाए उन्नत खेती के गुर

Spread the love

बागेश्वर। बागेश्वर में अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत सिमस्यारी व ओड़लोहार गांव में किसानों के लिए एक दिवसीय गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान केंद्रीय शीतोष्ण बागवानी संस्थान मुक्तेश्वर के वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत षि की जानकारी दी, साथ ही किसानों को षि उपकरण वितरित किए।
गांव में हुई गोष्ठी में वरिष्ठ वैज्ञानिक डा़ अरूण किशोर ने कहा कि अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत केंद्रीय शीतोष्ण बागवानी संस्थान ने गांव को गोद लिया है। इसके तहत किसानों को हर संभव सहायता दी जाएगी साथ ही वैज्ञानिक विधि से षि के तरीके बताए जाएंगे। किसान विकास काफलीगैर के प्रभारी डा़क कमल पांडे व मुख्य षि अधिकारी एसएस वर्मा ने किसानों को वैज्ञानिक विधि से की जाने वाली खेती की जानकारी दी। उन्होंन कहा कि यदि इस विधि से खेती की जाय तो किसानों की आय में वृद्घि हो सकती है। जिला उद्यान अधिकारी ड़ आरके सिंह ने विभाग द्वारा चलाई जा रही विविध योजनाओं की जानकारी दी। किसान विकास केंद्र के हरीश जोशी ने फसल व खेती के तौर तरीके बताए। कहा कि खेती से आय में वृदिध की जा सकती है। इस दौरान किसानों को निशुल्क उपकरण व किसान किट वितरित किए गए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार, पार्वती देवी, दीवान चंद्रा, सरूली, आशा, दीपा आदि दर्जनों काश्तकार उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *