कार दुर्घटना में एक की मौत

Spread the love

उत्तरकाशी : गंगोत्री हाईवे पर डुंडा के नजदीक सिंगोटी के पास सोमवार को एक कार अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीआरएफ और पुलिस की रेस्क्यू टीम ने शव को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे सिंगोट के पास हादसा हुआ। हादसे में 42 वर्षीय ममलेश पुत्र रामलाल निवासी नई बस्ती पार्क रोड देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने सड़कों पर पहाड़ी से पत्थर गिरने और फिसलन की आशंका रहती है। लिहाजा धीरे से सुरक्षित होकर गाड़ी चलाएं। ओवरस्पीड से बचें। बरसात में जितना हो सके, कम ही सफर करें। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *