हाईवे से छत पर गिरा र्केटर, एक की मौत

Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा- पिथौरागढ़ हाईवे पर बाड़ेछीना में रविवार देर रात ईटों से लदा र्केटर सड़क से एक मकान की छत पर जा गिरा। हादसे में र्केटर मालिक की मौत हो गई, जबकि चालक ने कूदकर जान बचाई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी अनुसार रविवार देर रात करीब दो बजे हल्द्वानी से मुन्स्यारी की तरफ जा रहा भवन निर्माण सामग्री से लदा र्केटर यूके 04 सीबी 9733 बाड़ेछीना मुख्य बाजार में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन सड़क से मकान की छत पर जा गिरा। देर रात बारिश के बीच धमाके की आवाज सुन आसपास के लोग बाहर निकले। जिसके बाद लोगों ने बचाव का प्रयास किया। लेकिन तब तक पंकज सिंह धपोला (30) पुत्र मोहन सिंह धपोला निवासी बिलखेत बागेश्वर की र्केटर के नीचे दबकर मौत हो चुकी थी। इससे पहले ही चालक दीपक सिंह निवासी गेठिया ने कूदकर जान बचाई। आसपास के लोगों ने रात्रि में ही हादसे की सूचना राजस्व उपनिरीक्षक पांडेतोली पाल सिंह बेलवाल को दी। बताया जा रहा है कि वाहन स्वामी ट्रक के पीटे निर्माण सामग्री के ऊपर सो रहा था। जिस कारण ट्रक पलटने पर उसे संभलने का भी मौका नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन चालक नशे में बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *