बैतड़ी में भूकंप के झटके से एक मकान क्षतिग्रस्त, तीन घायल

Spread the love

पिथौरागढ़। बैतडी में भूकम्प के झटकों से एक घर क्षतिग्रस्त हो गया जिससे 3 लोग घायल हुए हैं। शुक्रवार रात 11.35 बजे आए भूकंप का केन्द्र नेपाल का जाजर्कोट रहा। तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.4 रही। भूकंप से बैतड़ी में एक घर ढह जाने से 3 लोग घायल हो गए। जिसका केंद्र जजरकोट के रमीडांडा में था। बैतड़ी के दोगड़ाकेदार ग्रामीण नगर पालिका 1 में रीम घोरड़ी के कर्ण बहादुर कार्की का मकान गिरने से उनकी पत्नी 45 वर्षीय नारू कार्की और 9 वर्षीय बेटी भावना कार्की गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता, पुलिस निरीक्षक खत्री ने कहा कि जांच के लिए गोकुलेश्वर पुलिस स्टेशन से एक पुलिस टीम तैनात की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *