300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, एक घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : धुमोकोट क्षेत्र में एक वाहन गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने रेस्क्यू कर घायल को अस्पताल पहुंचाया। अब घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को धुमाकोट पुलिस को सूचना मिली कि कीनाथ बैंड, नैनीडांडा के पास एक वाहन करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दीपक तिवारी मय पुलिस टीम के साथ राहत एवं बचाव उपकरण लेकर मौके पर पहुंचे। जहां स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया। जिसके बाद उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैनीडांडा लाया गया। घायल की पहचान वीरेंद्र निवासी ग्राम सतखोलू, नैनीडांडा, थाना धुमाकोट के रूप में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *