सड़क से खेतों में पलटी कार, एक की मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: पाटीसैंण क्षेत्र के अंतर्गत धापली अणेथ मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। दुर्घटना में कार चालक की मौत हो गई। हादसे के समय कार में पांच लोग मौजूद थे।
राजस्व उपनिरीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि गुरुवार रात कार अगरोड़ा से अणेथ की ओर जा रही थी। इसी दौरान अणेथ बैंड के समीप कार अनियंत्रित होकर खेतों में लुढ़कते हुए नीचे कोटद्वार मोटर मार्ग पर जा गिरी। कार गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल कार चालक देहरादून आजाद कॉलोनी निवासी दीपक सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि, दुर्घटना में कार सवार अणेथ पट्टी कफोलस्यू निवासी विष्णु अण्थ्वाल को अधिक चोट आई हुई है। बताया कि दुर्घटना में कार सवार अखिलेश, निखलेश, व बंटी को हल्की टोटें आई हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *