जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : तड़ियाल चौक के समीप एक स्कूटी व मोटर साइकिल की भिडंत हो गई। दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई।
घटना बुधवार रात की है। पुलिस उपनिरीक्षक सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि देर रात को पदमपुर स्थित नेगी चौक निवासी योगेश भारती 34 वर्ष पुत्र सोहन लाल भारती अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही मोटर साइकिल से स्कूटी की भिडंत हो गई। बताया कि मोटर साइकिल नजीबाबाद निवासी नाजिर उम्र 38 वर्ष पुत्र युसुफ चला रहा था। दोनों घायलों को राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया गया। जहां पर इलाज के दौरान योगेश भारती ने दम तोड़ दिया, जबकि नाजिर को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।