कोठियालसैंण में लगा एक किमी. लंबा जाम, लोग परेशान

Spread the love

चमोली : चमोली-गोपेश्वर-ऊखीमठ हाईवे पर आए दिन जाम लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को कोठियालसैंण में करीब एक घंटे तक एक किमी. तक वाहनों का जाम लगा रहा। लोगों को गंतव्य तक जाने के लिए करीब तीन किमी पैदल चलना पड़ा। चमोली कोतवाली से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर निर्माण सामग्री सड़क पर रखी होने, निर्माण कार्य होने और सड़क किनारे वाहन खड़े होने से यहां जाम लग रहा है। इसके बाद भी यहां कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। मंगलवार को दोपहर ढाई बजे गोपेश्वर की ओर जा रहे वाहनों के साथ ही विपरीत दिशा से ट्रक आने से यहां जाम लग गया। देखते ही देखते एक किमी. तक जाम लग गया। इसी दौरान स्कूली बच्चों को छोड़कर आने वाली बसें भी वहां पहुंचीं तो जाम बढ़ता गया। स्थानीय अमित कुमार ने कहा कि जाम न खुलने से उन्हें चमोली बाजार जाने में तीन किलोमीटर तक पैदल जाना पड़ा। कई महिलाओं ने भी वाहन से उतरकर पैदल आवाजाही की। लोगों का कहना है कि यहां अक्सर जाम लगता है। पार्किंग सुविधा न होने से लोग अपने वाहनों को भी सड़क किनारे ही खड़ा कर देते हैं और जाम लग जाता है। बाद में चालकों ने ही वाहनों को आगे-पीछे कर आवाजाही शुरू करवाई। अपराह्न साढ़े तीन बजे तक वाहनों की आवाजाही सुचारु हो सकी। तब लोगों ने राहत की सांस ली। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *