रुड़की। तहसील में अधिवक्ताओं के चैम्बर निर्माण के लिए बुधवार को भूमि पूजन किया गया। विधि विधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य शुरू हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट जितेंद्र सैनी और संचालन एडवोकेट अनुभव चौधरी, हिमांशु कश्यप ने किया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता एसोसिएशन बेटियों की संख्या कम से कम 40 प्रतिशत होनी चाहिए। नए तंत्र में अधिवक्ताओं की विशेष भूमिका होती है। नियम कानून की जिम्मेदारी की व्यवस्था अधिवक्ता होती है। उन्होंने कहा कि नियम कायदा को सही दिशा देने का काम भी अधिवक्ताओं का होता है। अधिवक्ता समाज का बुद्धिजीवी वर्ग है। यह समाज का मार्गदर्शन करने का काम करता है।