पौड़ी गढ़वाल को सीएम तीरथ का एक और तोहफा: सिंघटाली में ही बनेगा गंगा पर पुल, देहरादून की दूरी होगी कम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
देहरादून।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पौड़ी गढ़वाल को एक और तोहफा देते हुए घोषणा की है कि गंगा नदी पर पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल को जोड़ने के लिये पुल को पुरानेचयनित स्थान सिंगटाली में ही बनाया जाएगा।ा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इस पुल के निर्माण को लेकर जनता बीते कई वर्षों से मांग उठा रही थी, जिसके निर्माण का अब रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि जनता की मांग पर इस पुल को पूर्ववर्ती स्थान पर ही बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि पुल की डीपीआर व बजट तैयार है। उन्होंने जल्दी से जल्दी इस पुल का निर्माण शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस पुल का निर्माण होने से न केवल टिहरी, पौड़ी जिलों के लोगों को लाभ होगा बल्कि यह पुल प्रदेश के दोनों मंडलों गढ़वाल व कुमाऊं के बीच की दूरी भी घटाएगा। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश से श्रीनगर के बीच व्यासी से आगे सिंघटाली गांव में इस पुल का निर्माण किया जाएगा। सिंघटाली, व्यासी, सतपुली, सिद्धखाल, रिखणीखाल, नैनीडांडा, रामनगर होते हुए यह मार्ग कुमाऊँ को भी जोड़ने का कार्य करेगा।

गौरतलब है कि इस पुल का निर्माण टिहरी जिले के नरेंद्रनगर ब्लॉक के सिंघटाली व जनपद पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक के ढांगूगढ़ में गंगा नदी के ऊपर किया जाना है।

देहरादून। मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद शत्रुघ्न सिंह ने सचिवालय में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *