सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कलालघाटी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत लछमपुर में शुक्रवार देर रात सड़क दुर्घटना में एक बुलट सवार व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय पीएस रावत निवासी लछमपुर अपनी बुलट से घर जा रहे थे, तभी घर के समीप किशनपुरी की ओर से आ रहे बाइक सवार युवक ने सड़क पार कर रही बुलट पर जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बुलट सवार पीएस रावत सड़क पर गिर गए, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आ गई। आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हुए और व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए निजी वाहन से राजकीय बेस चिकित्सालय ले गए। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *