चम्पावत विस में बनाए जाएंगे एक-एक सखी और मडल बूथ

Spread the love

 

चम्पावत। चम्पावत में होने वाले उप चुनाव में एक-एक सखी और एक मडल बूथ बनाया जाएगा। इसके अलावा नौ मतदान केंद्रों को शैडो बूथ बनाया गया है। शैडो बूथ में संचार की सुविधा दी जाएगी। सखी बूथ में सभी महिला कार्मिकों की तैनाती होगी। जबकि मडल बूथ में सभी सुविधाएं जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। चम्पावत विस में होने वाले उप चुनाव के लिए 31 मई को वोट डाले जाएंगे। विधान सभा के 151 बूथों में 96016 मतदाता पंजीत हैं। चुनाव में लोगों की भागीदारी अधिक सुनिश्चित करने के मकसद से एक-एक सखी और मडल बूथ बनाया जाएगा। सखी बूथ में सभी निर्वाचन कर्मचारी के रूप में महिलाओं की तैनाती की जाएगी। जवाहर नवोदय स्कूल में बनाए गए बूथ को सखी बूथ बनाया गया है। इस बूथ में 387 पुरुष और 259 महिला मतदाता पंजीत हैं। इस बूथ में पीठासीन समेत अन्य तीन मतदान अधिकारियों के रूप में महिला तैनात की जाएंगी। जबकि चार महिला कार्मिक रिजर्व में रखी जाएंगी। इसी तरह केंद्रीय प्राथमिक स्कूल चम्पावत को मडल बूथ बनाया गया है। इस मतदान केंद्र के तीन बूथों में 3150 मतदाता पंजीत हैं। यहां मतदान कार्मिकों व अभिकर्ताओं को बेहतर फर्नीचर, फाइबर ग्लास का मतदान कंपार्टमेंट, तमाम तरह के डिस्पले, बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जेनरेटर, दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर्स, पेयजल व्यवस्था, स्वयंसेवियों की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *