द्वाराहाट विस से कांग्रेस के एक हजार कार्यकर्ता जाएंगे देहरादून

Spread the love

अल्मोड़ा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 16 दिसंबर को देहरादून में होने जा रही रैली के लिए यहां तैयारियां जारी हैं। विधान सभा क्षेत्र से एक हजार पार्टी कार्यकर्ता रैली में भागीदारी करेंगे। कांग्रेस नेता पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट ने मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता में यह जानकारी दी। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश पर्यवेक्षक धरमवीर चौधरी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जोशी, कांग्रेस प्रदेश सचिव जगत रौतेला, राजेंद्र नेगी, नारायण सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *