अल्मोड़ा नगर में आज भी लागू रहेगी वन वे व्यवस्था

Spread the love

अल्मोड़ा। पुलिस भर्ती प्रक्रिया को देखते हुए एसएसपी प्रदीप कुमार राय के निर्देश पर पुलिस ने आज यानी रविवार को अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया है। एसएसपी ने बताया कि आज परीक्षा के मद्देनजर नगर में अधिक वाहनों के आने की संभावना है। इसी को देखते हुए आज अन्य दिनों की तरह नगर में वन वे यातायात व्यवस्था जारी रहेगी। दरअसल, अल्मोड़ा नगर में रविवार को अन्य दिनों में वन वे व्यवस्था में टूट मिलती थी। लेकिन आज परीक्षा को लेकर वन वे व्यवस्था यथावत लागू रखने का निर्णय लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *