नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नाबालिग को भगाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में द हंस फाउंडेशन अस्पताल के एक कर्मचारी की ओर से पुलिस को सूचना दी गई थी।
पुलिस ने बताया कि 17 जून को द हंस फाउंडेशन हॉस्पिटल चमोलीसैंण सतपुली के कार्मिक द्वारा थाना सतपुली पर सूचना दी कि इलाज हेतु एक नाबालिग लड़की जिसकी उम्र 15 वर्ष है, हमारे अस्पताल आई है और वह गर्भवती है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष सतपुली मामले की जांच हेतु द हंस फाउंडेशन हॉस्पिटल चमोलीसैंण पहुँचें। प्राथमिक जांच में प्रकाश में आया कि नाबालिग लड़की को ग्राम भरपुरवाड़ा थलीसैंण निवासी पंकज सिंह रावत बहला फुसलाकर अमृतसर, पंजाब से भगाकर अपने गांव भरपुरबड़ा थलीसैंण लेकर आया। जहाँ पर उसके द्वारा नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। प्राथमिक जाँच के आधार पर थाना सतपुली पर पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष दीपक तिवाड़ी ने बताया कि मंगलवार को पंकज सिंह रावत को बांघाट सतपुली से गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *