हाथी के हमले में एक की मौत

Spread the love

रुद्रपुर। किलपुरा रेंज में हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वन विभाग ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का परिजनों को सौंप दिया है।रविवार सुबह नौ बजे चटिया फार्म निवासी उमेद सिंह बोरा (55) दो महिलाओं के साथ जानवरों के लिए चारा लेने गए थे। इस दौरान किलपुरा वन क्षेत्र के पश्चिमी किलपुरा अनुभाग के प्लांट संख्या-14 में हाथियों के समूह ने उमेद सिंह पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ में गई महिलाओं ने इसकी सूचना गांव में दी। गांव के लोगों ने वन क्षेत्राधिकारी किलपुरा जीवन चंद्र उप्रेती को दी। रेंजर उप्रेती ने कहा उमेद सिंह को सूंड से पटक-पटक कर कुचल कर मार डाला। सूचना मिलते ही उन्होंने घटनास्थल पर पहुंच निरीक्षण किया और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इधर, मौके पर पहुंचे एसआई कैलाश देव ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया। जहां पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रेंजर उप्रेती ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी। विभाग की ओर से जो भी आर्थिक सहायता दी जाएगी, उसकी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *