कार खरीद में अनलाइन ठगी का मुकदमा दर्ज

Spread the love

रुद्रपुर। अनलाइन कार खरीदने में ठगी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। विरेंद्र सिंह बोहरा पुत्र मदन सिंह बोहरा निवासी वमनपुरी के अनुसार सोशल मीडिया में मारुति अल्टो कार बिक्री के लिए दर्शायी गयी थी। उसकी कीमत 80 हजार बतायी गयी थी। दर्ज मुकदमे के अनुसार विक्रेता गोपाल ष्णा शिखर निवासी रायवाला देहरादून ने बताया कि वह सेना में कार्यरत है। उड़ीसा पोस्टिंग होने से कार बेच रहा है। विरेंद्र ने एडवास में पांच हजार रुपये भेज दिये। बाकी रकम डिलीवरी के समय तय हुआ। इस बीच विक्रेता ने बातों में फंसाकर 44000 रुपये अनलाइन पियूष के नाम ले लिये। 30 जनवरी को कार की डिलीवरी देनी थी। लेकिन डिलीवरी नहीं दी। विरेंद्र ने आरोप लगाया कि उससे आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो भी लिये हैं। ताकि गाड़ी का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर हो। विरेंद्र ने आरोप लगाया कि वह कार भी नहीं दे रहा है और धमका रहा है। पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *