ऑनलाइन देंगे अचार बनाने का प्रशिक्षण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिले की महिला समूहों व अन्य इच्छुक व्यक्तियों को ऑनलाइन अचार बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कार्यक्रम आगामी 25 मई को दोपहर 12 से एक बजे के बीच आयोजित होगा।
मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि महिला समूहों के अनुरोध पर उनको व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण दिये जाने का प्रस्ताव है। प्रथम प्रोजेक्ट के तौर पर 25 मई 2022 को 12 से 01 बजे के मध्य अचार बनाने का प्रशिक्षण दिया जाना निर्धारित किया गया है। बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विकास विभाग पौड़ी की आईटी सेल द्वारा आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आरसेटी के निदेशक को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण दिवस और समय पर आरसेटी के प्रशिक्षण हाल में अपने किसी दक्ष प्रशिक्षक के माध्यम से प्रशिक्षण संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थायें करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आयोजित व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोशल प्लेटफार्म पर लाईव किये जाने के लिए विकास विभाग का आईटी सेल आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *