आईआईसी की ओर से आयोजित किया गया ऑनलाइन कार्यक्रम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर।
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के इंस्टिट्यूट इनोवेशन सेल (आईआईसी) की ओर से आयोजित ऑनलाइन इंटर्नशिप कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विवि की शिक्षा विभाग की प्रो. सीमा धवन ने शोध में सफलता कैसे प्राप्त करें विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने शोध को आकर्षक बनाने व शोध विषय को चुनने और शोध से सबंधित जानकारी जुटाने के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल, आईआईसी के अध्यक्ष एवं निदेशक प्रो. अतुल ध्यानी, उपाध्यक्ष डॉ. आलोक सागर गौतम, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधीर कुमार चतुर्वेदी, प्रो.वीणा जोशी, डॉ. दीवान सिंह राणा, प्रो.आरएस नेगी, डॉ. मनीषा निगम, अंशुल, निखिल, संदीप रावत। इस मौके पर प्रो. अतुल ध्यानी ने अपने विचार रखे एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। धन्यवाद ज्ञापन बायोकेमेस्ट्री विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनीषा ने किया। संचालन तारुषि गर्ग ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *