ऑनलाइन सामान्य ज्ञान व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
इंटर कॉलेज परसुण्डाखाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन सामान्य ज्ञान व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम अधिकारी सुरजी नेगी के दिशा निर्देशन में स्वयं सेवी दीक्षा नेगी, निशा, सलोनी, श्वेता, दीक्षा थपलियाल, आयुष नेगी ने चित्रकला प्रतियोगिता में अनेकता में एकता, भारतीय संस्कृति की विविधता को दर्शाकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत और अखण्ड भारत का संदेश दिया। मिशन संवाद के अन्तर्गत एक भारत, श्रेष्ठ भारत ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए स्वयं सेवी अमन कुमार, करन कुमार, मनीष, अनुराग, निकिता बिष्ट, गीतांजलि, गीतिका सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्राप्त किये। विद्यालय के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मन मोहन नौडियाल ने 21 वर्षों के सफर में उत्तराखण्ड राज्य ने क्या खोया और क्या पाया का ब्यौरा प्रस्तुत किया। स्वयं सेवी श्वेता और अभिषेक ने उत्तराखण्ड राज्य गीत की प्रस्तुति देकर उसके गौरवशाली संस्कृति की झलक दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *