ऑनलाइन योग शिविर को 250शिक्षकों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Spread the love

बागेश्वर। मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखण्ड द्वारा ऑनलाइन आईसीटी प्रशिक्षण के सफल आयोजन के बाद अब शिक्षकों के लिए ऑनलाइन योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 27 सितंबर से शुरू होने वाले योग शिविर में राज्य भर के लगभग 250 शिक्षकों ने भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है। मिशन शिक्षण संवाद के जिला संयोजक नीरज पंत ने बताया कि मिशन के राज्य संयोजक लक्ष्मण सिंह मेहता के संयोजन में आयोजित होने वाले ऑनलाइन योग शिविर में पतंजलि योगपीठ के योगाचार्य शिक्षकों को योग के गुर सिखाएंगे। शिविर का शुभारंभ भारत स्वाभिमान पतंजलि योगपीठ के राष्ट्रीय प्रभारी राकेश कुमार द्वारा किया जाएगा। आरोग्य केंद्र के संचालक और पूर्व प्रांतीय प्रभारी मोहन योगी, पतंजलि योग समिति के उत्तराखंड प्रभारी प्रताप बसेड़ा और महिला प्रभारी सीमा जौहर शिविर में शिक्षकों को योग की बारीकियों से परिचित कराएंगी। बागेश्वर के 25 शिक्षक शिविर में भाग लेकर योग व प्राणायाम की शिक्षा लेंगे। चार दिवसीय योग शिविर हररोज सुबह छह बजे से आठ बजे तक संचालित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *