चमोली की जिला योजना में केवल 53़70 प्रतिशत धनराशि हुई खर्च

Spread the love

चमोली।वर्ष का आखिरी महीना शुरू हो चुका है,पर चमोली जिले में जिला योजना में अभी तक केवल 53़70 प्रतिशत धनराशि ही खर्च हो पाई है। चमोली के जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जिला योजना में आवंटित बजट को समय पर खर्च करने के निर्देश दिए हैं। जिला सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा लोनिवि, जल संस्थान के साथ ही अन्य विभागों को आवंटित धनराशि का उपयोग निर्धारित समय में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो कार्य पूर्ण हो चुके उनकी यूसी उपलब्ध की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कोई विभाग जिला योजना में आवंटित धनराशि व्यय कर पा रहे हैं तो दिसंबर तक इसकी सूचना उपलब्ध करें। ताकि शेष धनराशि को अन्य आवश्यक योजनाओं में उपयोग किया जा सके। उन्होंने सभी विभागों को हिदायत दी की विकास कार्यो के लिए आवंटित बजट का शत प्रतिशत सदुपयोग करते हुए गुणवत्ता के साथ समय पर कार्यो को पूरा किया जाए। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विनय जोशी ने बताया कि अधिकांश विभागों द्वारा जिला योजना में आवंटित बजट शत प्रतिशत व्यय कर लिया गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिला योजना के अंतर्गत अवमुक्त बजट 6653़22 लाख के सापेक्ष अभी तक 53़70 प्रतिशत व्यय हो चुका है। राज्य सेक्टर में 17652़98 लाख के सापेक्ष 56़79 प्रतिशत, केन्द्र पोषित में 23907़39 लाख के सापेक्ष 94़45 प्रतिशत और बाह्य सहायतित योजना में 227़24 लाख के सापेक्ष 54़11 प्रतिशत धनराशि विभागों द्वारा अभी तक व्यय की गई है। जबकि शेष प्रस्तावित कार्य प्रगति पर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *