जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर में नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के मन को टटोला। कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को ही टिकट देगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जीत के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
जिसमें पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, हरिद्वार के पूर्व महापौर मनोज गर्ग, जिला प्रभारी राकेश नैनवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के मन को टटोला। वक्ताओं ने भाजपा में अनुशासन को महत्व दिया जाता है। यहां हर सेवक को बेहतर मौका देने का प्रयास होता है। कहा कि नगर निगम के चालीस वार्डों के साथ ही महापौर पद पर भाजपा को बेहतर जीत मिले इसके लिए सभी कार्यकत्र्ताओं व पदाधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। कहा कि पार्टी के सेवकों को ही चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। हम सभी को पार्टी की ओर से चुने गए प्रत्याशी के लिए कार्य करना होगा। इस दौरान महापौर पद के लिए जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, मंडी समिति के अध्यक्ष समुन कोटनाला, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अण्थ्वाल, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, राज गौरव नौटियाल, कमल नेगी व अनीता आर्य ने अपनी दावेदारी पेश की। इस मौके पर जगमोहन सिंह रावत, विनोद रावत, संग्राम सिंह भंडारी, गजेंद्र मोहन धस्माना, सुदेश गोडियाल, जंग बहादुर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी ने किया।