केवल वादे नहीं काम करते हैं केजरीवाल

Spread the love

आम आदमी पार्टी की ओर आयोजित की गई बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद वर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल केवल वादे नहीं बल्कि काम करके दिखाते हैं। कहा कि उन्होंने प्रदेश में आप की सरकार बनते ही कोटद्वार के साथ ही राज्य में पांच नए जिले बनाने की घोषणा की है।
आम आदमी पार्टी की ओर से गोविंदनगर में बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश प्रवक्ता अरविंद वर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही छ: जिले काशीपुर, रानीखेत, डीडीहाट, कोटद्वार, रूड़की, यमुनोत्री बनाने की घोषणा की है। कहा कि छोटे राज्यों में छोटे जिले व छोटी तहसीलें होना आवश्यक है, जिससे जनता को उनका लाभ मिल सकें। कहा कि केजरीवाल ने 18 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं के लिए एक हजार रूपये प्रतिमाह भत्ता देने की घोषणा भी की है, इसका लाभ प्रदेश की महिलाओं को मिलेगा। जिलाध्यक्ष राजेंद जजेड़ी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के उत्तराखण्ड में चुनाव लड़ने की जब से घोषणा हुई है तब से कांग्रेस व भाजपा बैक फुट पर हो गई है। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता व सर्वेश्वर, विक्रम चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *