केवल उक्रांद ही कर सकती है प्रदेश का विकास

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: उत्तराखंड क्रांति दल के विधानसभा प्रत्याशी मुकेश रावत ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने बारी-बारी से प्रदेश की जनता को लूटने का कार्य किया है। प्रदेश का बेहतर विकास केवल उत्तराखंड क्रांति दल ही कर सकती है। कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों की जनविरोधी नीतियों से त्रसत जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।
रविवार को मुकेश रावत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के लिए आंदोलनकारियों ने एक लंबी लड़ाई लड़ी। लेकिन राज्य गठन के बाद प्रदेश की सत्ता में आने वाली भाजपा व कांग्रेस ने जनता का हित दरकिनार कर केवल अपने निजी स्वार्थो देखा। कहा कि यदि प्रदेश में उत्तराखंड क्रांति दल की सरकार बनती है तो सबसे पहले भू-कानून लागू किया जाएगा। कोटद्वार क्षेत्र के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए सिडकुल ग्रोथ सेंटर व उद्योगों की स्थापना की जाएगी। ट्रेचिंग ग्राउंड के लिए पापीडांडा राजस्व भूमि को नगर निगम को दिया जाएगा। सैनिकों के सम्मान को देखते हुए कोटद्वार में सैन्य धाम की स्थापना के साथ ही मेडिकल कॉलेज व केंद्रीय विद्यालय का निर्माण करवाया जाएगा। हरिद्वार-कोटद्वार- रामनगर कंडी मार्ग को बेहतर तरीके से बनाया जाएगा। उन्होंने मोटर नगर में अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा निर्माण का भी वादा किया। इस मौके पर महेंद्र सिंह रावत, हरीश द्विवेदी, गुलाब सिंह रावत, राजेंद्र सिंह रावत, यतेंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *