19 जुलाई से शुरू होंगी मुक्त विवि की परीक्षाएं

Spread the love

नई टिहरी : उत्तराखंड मुक्त विवि की यूजी और पीजी की ग्रीष्मकालीन मुख्य परीक्षा, सेमेस्टर और अंक सुधार परीक्षाएं नई टिहरी स्थित पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र में 19 जुलाई से 12 सितंबर तक तीन पालियों में कराई जाएगी। यह जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी और समन्वयक डॉ. डीपीएस भंडारी ने बताया कि परीक्षा तीन पालियों सुबह 9 से 11, दोपहर 12 से 2 और अपराह्न 3 से 5 बजे तक कराई जाएंगी। विभिन्न कक्षाओं और सेमेस्टर के कुल 1619 परीक्षार्थी इस केंद्र पर पंजीकृत हैं। परीक्षा को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए विवि की गाइडलाइन के अनुसार कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र विवि की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *