ऑपरेश शिनाख्त : गुमशुदा लोगों व अज्ञात शवों की पहचान कर परिजनों को दे रहे सूचना

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार के निर्देश पर प्रदेश स्तर पर ऑपरेशन शिनाख्त अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल की पुलिस भी अज्ञात शवों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित कर रही है। शनिवार को भी पुलिस ने एक अज्ञात शव की पहचान कर गाजियाबाद निवासी उसके परिजनों को सूचित किया।
जनपद पौड़ी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत चौहान के नेतृत्व में चल रहे शिनाख्त अभियान के तहत ऑपरेशन शिनाख्त टीम के सदस्य उप निरीक्षक कृपाल सिंह एससीआरबी में जीपनेट के माध्यम से गुमशुदाओं का मिलान अज्ञात शवों से कर रहे थे। इस दौरान गुमशुदा गाजियाबाद निवासी रक्षित बिष्ट की शक्ल हुबहू 14 सितंबर 2021 को थाना लक्ष्मणझूला, जनपद पौड़ी गढ़वाल पशु लोक बैराज, इंटक जलाशय में मिले एक शव से मिलती हुई नजर आई। रक्षित के परिजनों ने गाजियाबाद में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई हुई थी। जिस पर पुलिस ने तत्काल मोबाइल नंबर पर संपर्क कर रक्षित के परिजन नत्थी सिंह निवासी, वंदना इन्क्लेव, जिला गाजियाबाद को इस संबंध में सूचना दी। इस सूचना पर नत्थी सिंह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ यहां आए और अज्ञात शव रजिस्टर पर लगे अज्ञात मानव शव के फोटो व जिल्द पंचायतनामा आदि को देखकर अज्ञात शव की शिनाख्त अपने सगे पुत्र रक्षित बिष्ट के रूप में की।
——

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *