ऑपरेशन मुक्ति के तहत भिक्षा नहीं शिक्षा दें मुहिम जारी

Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस की ओर से ऑपरेशन मुक्ति के तहत भिक्षा नहीं शिक्षा दें मुहिम जारी है। मंगलवार को पुलिस ने बाजार में लोगों को भीख नहीं देने को लेकर जागरूक किया। किसी भी बच्चे के भिक्षावृत्ति में लिप्त पाए जाने पर पुलिस को इसकी सूचना देने की अपील भी की। सीओ मातवर सिंह रावत के नेतृत्व में ऑपरेशन मुक्ति और चाइल्ड वेलफेयर की टीम ने नगर की बाजार में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को भिक्षावृत्ति के बारे में जागरूक किया। सीओ ने कहा क?ि शिक्षा ग्रहण की उम्र में बच्चे भिक्षावृत्ति दलदल में धंस रहे है। जिससे उनका जीवन अंधकार में चला जाता है। हम सभी को मिलकर इसके लिए जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने किसी भी बच्चे को भिक्षावृत्ति में लिप्त मिलने पर पुलिस को इसकी सूचना देने का आह्वान किया। इसके साथ ही जागरूक होकर बाल श्रम से भी बच्चों को बचाने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *