गढ़वाल विवि में नई बसों का संचालन शुरू

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने छात्र-छात्राओं की परिवहन सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए श्रीनगर, पौड़ी, और टिहरी परिसरों में एक-एक नई बस का संचालन शुरू कर दिया है। यह पहल विद्यार्थियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के उद्देश्य से की गई है। गढ़वाल विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. महावीर सिंह नेगी ने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। तीनों परिसरों में बसों की उपलब्धता छात्रों के लिए आवागमन को सहज बनाएगी और उनकी पढ़ाई से जुड़े समय की बचत करेगी। श्रीनगर के बिड़ला परिसर में पहले से चार बसों का संचालन हो रहा था। अब एक नई बस के शामिल होने से छात्र-छात्राओं को आवागमन में और अधिक सुविधा मिलेगी। इस मौके पर मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. दीपक कुमार, छात्र संघ अध्यक्ष जसवंत राणा, उपाध्यक्ष अमन काला, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आशीष पंत, छात्रा प्रतिनिधि प्रियंका सहित आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *