ऑपरेशन सिन्दूर डाक्यूमेन्ट्री ने छात्रों में भरा जोश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शनिवार को नवयुग पब्लिक स्कूल कोटद्वार में छात्र-छात्राओं को आपरेशन सिन्दूर पर आधारित डाक्यूमेन्ट्री दिखाई गई। सभी छात्र ऑपरेशन सिन्दूर डाक्यूमेन्ट्री देख उत्साहित नजर आये। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना कि किस प्रकार भारतीय सेना ने अदम्य साहस और उन्नत तकनीक का प्रयोग करके चुनौतियों का सामना किया और देश की सुरक्षा सुनिश्चित की। इस दौरान मुख्य अतिथि मेजर सुदीप ने कई अन्य ऑपरेशन व ऑपरेशन सिन्दूर के कारण व सफलता की जानकारी चलचित्र व विडियो के माध्यम से दी।
अगस्त महीने का अन्तिम कार्यदिवस छात्र/छात्राओं का बैग फ्री डे के रूप में मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य नीलम नेगी ने मुख्य अतिथि जीआरआरसी लैन्सडोन के मेजर सुदीप व सेना के अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्या ने सेना के पराक्रम व ऑपरेशन सिन्दूर की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सेवा केवल सीमाओं पर ही नहीं बल्कि शिक्षा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के माध्यम से भी की जा सकती है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय सेना की वीरता, देशभक्ति, तकनीकी क्षमता तथा आधुनिक युद्ध कौशल के बारे में जागरूक करना था। विद्यालय की प्रशासक अर्पिता नेगी ने सेना के ऑपरेशन की सफलता को गौरवशाली क्षण बताया। मंच का संचालन शिक्षक अरूण नैथानी व पूनम गौनियाल ने किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *