कोटद्वार डिपो में तैनात परिचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो में परिचालक पद पर तैनात एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया।
शुक्रवार को पूर्वी झंडीचौड़ निवासी मुकेश (42 वर्ष) कुछ लोगों को मोटाढांक रास्ते में स्कूटी के हैंडल पर लटके हुए दिखाई दिए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें 108 की मदद से राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मुकेश झंडीचौड़ से बाजार आए हुए थे। प्रथम दृष्ट्या मामला हार्ट अटैक का नजर आ रहा है। मृत्यु के वास्तविक कारणों की जांच को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *