प्रत्याशी चयन को लेकर कार्यकर्ताओं से की राय शुमारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चयन को लेकर सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा पर्यवेक्षकों के साथ गुरूवार को यहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शक्ति केंद्रों के संयोजकों, मंडल पदाधिकारियों, श्रीनगर विधानसभा में निवासरत जिले के पदाधिकारियों के साथ प्रत्याशी चयन को लेकर चर्चा की।
आदिति स्मृति न्यास में आयोजित बैठक के दौरान सांसद टम्टा व पर्यवेक्षकों ने प्रत्याशी चयन को लेकर वोटिंग के जरिए पैनल बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा से तीन दावेदारों के नाम पार्टी को जाना सुनिश्चित है। जिसमें कार्यकर्ताओं की राय ली जानी आवश्यक है। इसके लिए एक प्रतिक्रिया तय की गई है। जिसमें कार्यकर्ता अपनी भागीदारी कर सकता है। मौके पर पैनल को लेकर वोटिंग भी की गई। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, कुसुम कंडवाल, अशोक ठाकुर, गिरीश पैन्यूली, जितेंद्र रावत, देवेंद्र मणि मिश्रा, हयात सिंह झिकंवाण, विनोद रावत, मानव सिंह बिष्ट, सुधीर जोशी, विजयलक्ष्मी रतूड़ी, अनीता बुड़ाकोटी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *