उपनल संविदा कर्मियों ने किया चालक को हटाने का विरोध

Spread the love

चम्पावत। उपनल संविदा कर्मियों ने उद्योग विभाग के चालक को नौकरी से हटाने का विरोध किया है। मामले को लेकर उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने वर्चुअल बैठक के जरिए विचार विमर्श किया। उन्होंने फैसला वापस नहीं लिए जाने की सूरत में आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन जिलाध्यक्ष पवन डुंगरिया ने कहा कि उद्योग विभाग में चालक सुरेश फत्र्याल बीते सात साल से कार्यरत थे। लेकिन कोरोना काल में चालक को बगैर किसी ठोस कारण के नौकरी से हटा दिया गया। कहा कि चालक ने कोरोना संक्रमण के दौर में बेहद ईमानदारी से कार्य किया। लेकिन अब नौकरी से हटाए जाने पर उसके परिवार को भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने कहा कि मामले में न्याय नहीं होने पर संगठन आंदोलन करने से परहेज नहीं करेगा। इसके अलावा कर्मियों ने एक वर्ष से मानदेय नहीं बढाए जाने पर पर भी नाराजगी जताई। कहा कि दिन पर दिन महंगाई बढ़ रही है। लेकिन उनका वेतन नहीं बढ़ाया जा रहा है। वर्चुअल बैठक में जिला मंत्री नवीन जोशी, अमित भट्ट, मनोज गड़कोटी, नवीन जोशी, मनोज जोशी, प्रमोद गुसाईं, रमेश जोशी, पुष्कर आदि जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *