मृतक आश्रितों की वन दरोगा पदों पर नियुक्ति का किया विरोध

Spread the love

अल्मोड़ा। वन बीट अधिकारी संघ अल्मोड़ा जिला इकाई की बैठक में विभाग में मृतक आश्रितों को वन दरोगा पद पर दी जा रही नियुक्ति का विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विभाग ने अनुकंपा के बजाय पद को अधिकार पद बना दिया है, जिससे पात्र वन बीट अधिकारियों की प्रोन्नति में बाधा पैदा हो रही है। इस मौके पर नव नियुक्त वन आरक्षियों का स्वागत कर उन्हें संगठन की सदस्यता दिलाई गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलवन्त भंडारी तथा संचालन वृत्त उपाध्यक्ष हरेंद्र सतवाल ने किया। बैठक में प्रभागीय संगठन महामंत्री खजान सिंह मेहता, रोशन कुमार, त्रिभुवन उपाध्याय, किशोर चंद्र, महेश अल्मिया, पूनम पंत, बबीता नेगी, कविता मेहता, तनुजा पाठक, हर्षिता पाण्डेय, दीपा बिष्ट, मंजू कबडौला, हिम्मत बोरा, गणेश चंद्र, गणेश पलड़िया, राजीव पांडेय, धीरज सजवान, घनानंद भट्ट, हेमंत नयाल, कुबेर आर्या, नवीन तिवारी, अर्जुन बोरा, संजय भंडारी, आशीष आर्य, प्रकाश जोशी, प्रकाश कुमार, कमल नेगी, राजेंद्र बगडवाल, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *