महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने किया निगम कार्यालय का निरीक्षण
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने कोटद्वार नगर निगम में कर विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर सत्यापन नोटिस को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया। कहा कि जनता को किसी भी तरह की सूचना के लिए नगर निगम में संपर्क करना चाहिए। नगर निगम जनता के हितों को लेकर कार्य कर रहा है। ऐसे में अफवाहों से बचना जरूरी है।
महापौर ने कार्यालय में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य कर विभाग की ओर से जारी कर सत्यापन प्रक्रिया की सही स्थिति का अवलोकन करना है। कहा कि नगर निगम सभी गतिविधियों को पारदर्शी और सुचारु रूप से संचालित कर रहा है। विपक्ष सत्यापन नोटिस को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैला रहा है। कहा कि जनता को नोटिस की पुष्टि केवल नगर निगम के अधिकारिक स्रोत से करना चाहिए। कहा कि नगर निगम कर विभाग सभी करदाताओं के प्रति निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया का पालन कर रहा है। कर सत्यापन प्रक्रिया केवल रिकार्ड की जांच और कर संबंधी सूचनाओं की पुष्टि के लिए है। कहा कि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए जनता को नगर निगम का सहयोग करना चाहिए।