कृषि भूमि को व्यवसायिक भूमि में परिवर्तित करने का विरोध

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र की मालनी किसान पंचायत से जुड़े किसानों ने नगर निगम के अंतर्गत संपूर्ण कृषि भूमि को व्यवसायिक भूमि में परिवर्तित करने के संबंध में भाजपा नेताओं की ओर से जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन पर रोष व्यक्त किया है।
सोमवार को भाबर क्षेत्र के रामपुर में आयोजित किसानों की बैठक में निवर्तमान पार्षद सुखपाल शाह ने कृषि भूमि का व्यवसायीकरण होने के कुप्रभावाओं पर जानकारी देते हुए कहा गया कि अभी भी नगर निगम के अधिकांश क्षेत्र में लोगों की आमदनी का साधन कृषि ही है। कृषि भूमि का व्यवसायीकरण होने पर कृषि संबधी समस्त प्रक्रियाएं ठप्प हो जायेंगी और लोगों की आमदनी पर प्रभाव पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर इस संबध में किसानों की बैठक होने की खबर मिलते ही भाजपा नेता बैठक स्थल पर पहुंचे और उन्होंने अपने द्वारा प्रेषित ज्ञापनों को वापस लेने की बात कही। जिस पर किसान पंचायत ने उनका आभार व्यक्त किया। बैठक में पंचायत अध्यक्ष जेपी बहुखंडी, मधुसूदन नेगी, दीपक गौड़, गणेश जलाल, विद्यादत्त केष्टवाल, दर्शन केष्टवाल और कुबेर जलाल सहित मालनी किसान पंचायत से जुड़े किसान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *