गोल्डन कार्ड की सुविधा बंद करने के प्रस्ताव का विरोध

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षको एंव कर्मचारियो के गोल्डन कार्ड की सुविधा को बंद किए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया है। इस संबंध में संघ की ओर से शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को एक पत्र लिखा गया है। प्रांतीय अध्यक्ष स्वतन्त्र कुमार मिश्रा और महामंत्री जगमोहन सिंह रावत ने बताया कि सरकार की ओर से राज्य सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में शिक्षको और अन्य कर्मचारियो को गोल्डन कार्ड की सुविधा दी जा रही है। लेकिन, शासन में बैठे कुछ अधिकारी अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षको एंव कर्मचारियो को प्राप्त होने वाली इस सुविधा से वंचित करना चाहते हैं। गोपनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस संदर्भ में शासन में बैठे हुए अधिकारियों की ओर से इस संबंध में बैठक कर प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी शिक्षक विरोधी प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि ऐसा हुआ तो उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ को अंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *