सावन माह में खुले में मांस बेचने का विरोध

Spread the love

रुद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद से जुड़े कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट को सौंपा। ज्ञापन में सावन मास के अवसर पर खुले में बिक रहे मांस-मछली पर रोक लगाने की मांग की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर एसआई गौरव जोशी को भी ज्ञापन की एक प्रति सौंपी। एसआई ने तत्काल मांस विक्रेता को बुलाकर हिदायत दी कि आगे से सड़क पर गंद्गी न फैलाए। अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर अध्यक्ष अमित ढींगड़ा, गुरचरण सिंह चन्ना, गोपाल कश्यप, कमल चंद्रा, महेंद्र कुमार, पप्पू कश्यप, मंगल कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *