गौवंश से क्रूरता पर भड़का संगठन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। शहर में गौवंश के साथ हो रही क्रूरता पर्र ंहदू समाज पार्टी ने रोष व्यक्त किया है। संगठन ने पशु से क्रूरता करने वालों के लिखाफ कार्रवाई की मांग की है।
गुरूवार को संगठन के सदस्यों ने तहसील परिसर में पहुंचकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। पार्टी के प्रदेश सचिव राजाराम रावत ने कहा कि संगठन के संज्ञान में आया है कि शिब्बूनगर निवासी एक व्यक्ति ने अपने घर के बाहर घूम रहे गौवंश के साथ कू्ररता की। व्यक्ति ने गौवंश पर डंडों से भी हमला किया, जिससे गौवंश पर काफी चोटें आई हैं। कहा कि नगर निगम व प्रशासन को ऐसे व्यक्तियों के लिखाफ कार्रवाई करनी चाहिए। शहर में गौवंश के साथ क्रूरता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *